फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 128 हेल्थ वेलनेस सेंटरों और 40 पीएचसी पर मिलेगी डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 128 हेल्थ वेलनेस सेंटरों और 40 पीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमडब्ल्यू डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यहां सफाई की व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं 70 केंद्रों पर आलमारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग विकास खंडों में कुल 128 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। यहां टीकाकरण के साथ ही अन्य जरूरी सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के तहत वरिष्ठ चिकित्सकों से सलाह भी मिल रही है। इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर संसाधन बढ़ाने में स्वास्थ्य विभाग महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। एक ओर जहां सभी उपकेंद्रों पर फ्रीज उपलब्ध कराया गया तो दूूसरी ओर यहां बायो मेडिकल वेस्ट डस्टबिन दी जाएगी। यह डस्टबिन लाल, पीला और नीले रंग की होगी। इसमें यहां निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्र किया जाएगा। एसके बाद इनका सुरक्षित निस्तारण होगा। इसमें सुई, ग्लव्स, किट, कांच, प्लास्टिक, मास्क, ब्लड किट सहित अन्य को अलग-अलग रखा जाएगा। 128 हेल्थ वेलनेस सेंटरोंं के साथ ही 40 पीएचसी पर भी डस्टबिन उपलब्ध कराई जाएगी। कई केंद्रों पर आपूर्ति भी शुरू हो गई है। एक सेट डस्टबिन पर करीब 15 सौ रुपये खर्च होंगे। इस करीब दो लाख पचास हजार खर्च होंगे।
70 हेल्थ वेलनेस सेंटरों को मिलेगी आलमारी
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरुरत के अनुसार 70 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आलमारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 15 हजार रुपये प्रति आलमारी की दर से साढ़े दस लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए जिन केंद्रों पर कागजात को व्यवस्थित रखने के लिए आलमारी की जरूरत है। उनसे डिमांड लेकर आलमारी भेजी जा रही है। वहीं इसके साथ ही जिन उपकेंद्रों पर डिलेवरी टेबल मौजूद नहीं है। वहां डिलेवरी टेबल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

128 सक्रिय हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर बायो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए डस्टबिन दी जा रही है। 70 स्थानों पर आलमारी भी दी जा रही है। - डॉ. आरजी यादव, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें