फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग के दौरान निकला सुनहला पत्थर, लोग जुटे

Wed, 21 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चतरा ब्लाक के बेलगाई गांव में बुधवार को बोरिंग के दौरान सुनहले रंग के पत्थर के कई टुकडे़ निकले। इसको देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव के मुताबिक पत्थर की असलियत की जांच खनन विभाग से कराई जाएगी।
विज्ञापन



बेलगाई गांव में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है। साथ ही पाइपलाइन भी बिछाई जानी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा सके। इसके मद्देनजर बुधवार को सबसे पहले पानी के लिए बोरिंग कराई जा रही थी। इस दौरान बोरिंग स्थल से पहले पीले रंग की मिट्टी निकलनी शुरू हुई। फिर सुनहले पीले रंग के पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े निकलने लगे। इसे देखकर वहां पर मौजूद लोग पहले तो समझे कि पीली मिट्टी निकल रही है, क्योंकि बोरिंग के समय पत्थर के टुकडे़ कीचड़ से सराबोर थे।


जब उन पत्थरों को नजदीक से देखा गया तो काले रंग के पत्थर में सुनहले पीले रंग के अंश दिखाई दिए। उधर, इस बारे में जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव ने कहा कि पत्थर के टुकड़ों की जांच खनन विभाग से कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें