फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं सजे दुर्गा पूजा पंडाल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड पर स्थित एक मकान में सजी मां दुर्गा का पूजन अर्चन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के चलते सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल नहीं सजने से इस बार नवरात्र में राबर्ट्सगंज में सड़कें सुनी नजर आ रही है। कई श्रद्धालु अपने-अपने घरों में मां की छोटी मूर्ति रखकर पूजन अर्चन कर रहे हैं। देवी मंदिरों में पूजन अर्चन का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

जिले भर में हर साल करीब 342 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होती है। इसमें राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 24, पन्नूगंज थाना क्षेत्र में 29, रायपुर में 06, मांची में 09 और रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में 11 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाता था। पंडालों में शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि को मातारानी की प्रतिमा स्थापित कर नवमी तक पूजन अर्चन होता था लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते एक भी स्थान पर दुर्गा पूजा पंडाल नहीं सजा है। राबट्र्सगंज साधन सहकारी समिति के समीप रहने वाले सभासद विनोद सोनी ने अपने आवास में मातारानी की प्रतिमा स्थापित किया है जहां परिवार के लोग पूजा अर्चन कर रहे हैं। शिवानी, शालू, टिसू, रिक्की और लक्की ने बताया कि उनके घर में करीब छह साल से नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें