फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी सदाओं के बीच निकला दुलदुल का जुलूस

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ईदगाह पर दुआं करते चेहल्लुम ताजिया में शामिल मुस्लिम बंधू। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
करबला के शहीदों की याद में रविवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। या अली या हुसैन... की मातमी सदाओं के बीच में हाथों अलम थामे अकीदतमंद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईदगाह पहुंचे। जुलूस में ताजिया और दुलदुल भी शामिल रहा। करबला का मंजर याद करते हुए सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नगर के न्यू मार्केट स्थित रिजवी कटरा से दोपहर बाद जुलूस शुरू हुआ। ताजिया लेकर अकीदतमंद नगर पालिका मोड़ पर पहुंचे। यहां पूरब मोहाल का ताजिया भी पहुंचा। यहां से जुलूस आगे बढ़ा तो मेन चौक पर नई बस्ती का ताजिया भी शामिल हो गया। इसके नौहा मातम करते हुए लोग चंडी तिराहे के समीप ईदगाह पहुंचे। यहां ताजिया को ठंडा किया गया। जुलूस में ताजियादार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन खां, मुश्ताक खां, फतेह मोहम्मद, हीरा बाबा, अशरफी, फिरोज सिद्दीकी, अरशद खां, मकसूद आदि शामिल रहे।
उधर, सदर ग्राम पंचायत पछौरा नई बाजार में चेहल्लुम का जुलूूूस निकालकर लोगों ने मातम किया। इस दौरान हमेशा इंसानियत, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। दूरदराज से आए सैकड़ों लोगों ने मातमी जुलूस में हिस्सा लिया। इस मौके पर हुसैन हक, हिफाजत अली, अकबर अली, याकूब अहमद, इंदू अहमद, जाफिर अली, फिरोज अहमद आदि रहे।

राबर्ट्सगंज ताजियादार एसोसिएशन की ओर से चेहल्लुम ताजिया का निकला जुलूस । संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें