फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश होने से दो दिन में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार की रात में हुई बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा है। बारिश की वजह से दो दिन में अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह और शाम सर्द हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है। बदले मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गाे की सेहत को लेकर विशेष ख्याल रखने की बात कहीं जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 21.4 और अधिकतम पारा 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 20.5 और अधिकतम पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते दो दिन में न्यूनतम पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। इसका असर सुबह-शाम बढ़ी गलन के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार की रात में बारिश के बाद शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप निकली रहीं। बदले मौसम में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें