रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
सोनभद्र/सलखन। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज और सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्र पर 176 मरीजों का इलाज किया गया। दोनों जगह वायरल फीवर के मरीज सबसे ज्यादा रहे।
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. जेपी सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 35 मरीजों का उपचार किया गया। कहा कि इस समय वायरल फीवर के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
जांच के बाद मरीजों को दवाएं दी गईं। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
वहीं सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 141 मरीजों का इजा हुआ। यहां मलेरिया, टायफॉइड, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज ज्यादा रहे। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, विकास मौर्य, मुर्शीद अहमद, सुनीता विश्वकर्मा और सितारा देवी आदि थीं। संवाद