फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से बस बस खाई में गिरी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डडीहरा मार्ग पर बुधवार की सुबह ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर बस के खाई में गिर गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बरात जा रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें भी म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा मार्ग पर बुधवार की सुबह ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर बस के खाई में गिरने से उसमें सवार उन्न देवी (33) पत्नी मोहरलाल, धनेश्वरी देवी (55) पत्नी स्व. शिव, रामप्यारे (40) पुत्र स्व. हरिशंकर, रामप्रसाद (29) पुत्र रमेश, उतनी देवी (40) पत्नी रामकेश निवासी डडीहरा घायल हो गए। सभी घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
डडीहरा मार्ग पर ही बाइक के धक्के से अनीता (21) पुत्री वीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। उधर, म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रक के धक्के से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बरात करने अनपरा थाना क्षेत्र से बीजपुर के नेमना गांव जा रहे थे। दोनों घायल बलिंदर (30) पुत्र दधिबल निवासी खजुरा और अशोक (30) पुत्र गोरेलाल निवासी बेनादह थाना अनपरा की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें