फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: दुद्धी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया

Sun, 29 Jun 2025 07:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया है। दुद्धी कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखबीर की सूचना पर जब पुलिस ने चेकिंग शुरू की तब ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली गई तब इसमें छिपाकर रखा गया गांजा पकड़ा गया।
विज्ञापन
बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा पकड़ा गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने डीसीएम ट्रक से 10 क्विंटल गांजा बरामद किया। यह गांजा ट्रक पर चावल से भरी बोरियों के बीच 40 बोरों में छिपाया गया था। इसे ओडिशा से यूपी लाया जा रहा था। चालक मौके से फरार हो गया। बरामद ट्रक सहित गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रजखड़ गांव स्थित कोतवाली थाना के सामने वाहन चेक कर रही थी। वहां उनकी नजर काफी देर से एक होटल पर खड़े डीसीएम ट्रक पर पड़ी। पुलिस ने होटल संचालक से पूछा तो जानकारी हुई कि ट्रक घंटों से यहीं खड़ा है।

मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने ट्रक के भीतर चेक किया तो चावल से भरे बोरियों के बीच मे गांजे की सुगंध आने लगी। झारखंड नंबर की इस ट्रक पर कुल 40 बोरियों में 10 क्विंटल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये) लदा था। अन्य कुल 276 बोरियों में 81 क्विंटल 90 किलो चावल निकला।
विज्ञापन


बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई मिठ्ठू प्रसाद, रामसजीवन, राजेश पांडेय, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव, अजय कुमार यादव, अमरजीत कुमार, सीताराम यादव, राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें