फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की

Sat, 04 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं, संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाला और नगर में भ्रमण कर प्रदर्शन किया। इस के बाद तहसील में पहुंचकर मांग के समर्थन में नारेबाजी की और फिर कचहरी परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक दुद्धी को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

 
दुद्धी को जिला बनाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के इस आंदोलन को अधिवक्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। आम जनता भी इस आंदोलन से तेजी से जुड़ रही है। शनिवार को एक बार फिर इस मांग को लेकर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। शनिवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और कचहरी परिसर से जुलूस निकाला।

 जुलूस नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। थाना परिसर के सामने और फिर तहसील में पहुंचकर आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान प्रशासन पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद जुलूस कचहरी परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां दुद्धी बार एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेम चंद्र यादव ने कहा कि दुद्धी जिला बनाने की सारी योग्यताओं को पूर्ण करता है लेकिनमहज राजनीति विद्वेष के लिए इसे जिला बनाने को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

 
संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह एडवोकेट ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए सभी दलों को एक मंच पर आना होगा। दिनेश अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी के अधिवक्ताओं से लेकर आम लोग तक चाहते हैं कि दुद्धी को हर हाल में जिला बनाया जाए। इसलिए सभी को एक साथ संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि दुद्धी के अलावा अन्य इलाकों में भी इसको लेकर आंदोलन होगा। इस मौके पर रामलोचन तिवारी, प्रभु सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुभूषण पांडेय, मनोज मिश्रा दिलीप पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय, रामपाल जौहरी, सिविल बार के अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें