फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वरिष्ठों से दुर्व्यवहार पर दुद्धी पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रात में गश्त न करने और चोरी पर अंकुश न लगने पर एसपी ने दुद्धी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। उन पर वरिष्ठ एसआई से दुर्व्यवहार का भी आरोप है।
विज्ञापन

दुद्धी के धनौरा गांव में शुक्रवार की रात परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मी अर्जुन सिंह के घर चोरी हुई थी। चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। कस्बे में चोरी के मामले बढ़े हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख अपनाते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को निलंबित कर दिया। चोरी वाली घटना की रात कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई ने उन्हें गश्त पर जाने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं गए। बल्कि एसएसआई पर भड़क गए। ऐसे में उन पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक से आक्रोशित होकर बातचीत करने, पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने पर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई है।

रात भर लोगों ने दिया पहरा
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में चोरी के बाद क्षेत्र में दहशत है। सहमे लोग शनिवार की पूरी रात सो नहीं पाए। लोग लाठी-डंडे लेकर लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जागते रहे। निर्मल कुमार, कृष्णा प्रसाद, विनोद, धीरज सहित अन्य लोगों ने कहा है कि एक साल में कई घटनाएं हो चुकी हैं। गांव में जुआ व नशा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। पीड़ित अर्जुन सिंह ने कहा कि चोरी से पूरा परिवार सहमा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा जांच में कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें