फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाये जाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के पदाधिकारी औ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील पहुंचकर मुख्मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को सौंपा। जुलूस कचहरी परिसर से निकला जो तालाब रोड होते हुए तहसील तिराहे पहुंचा था। वहां नारेबाजी कर प्रदेश सरकार से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में अवगत कराया कि दुद्धी तहसील का की सीमा जिला मुख्यालय से सैकड़ों किलोमीटर दूर है। प्रदेश में कोई भी तहसील अपने जिला मुख्यालय से दुद्धी जितना दूर नहीं है। प्रदेश में हापुड़, भदोही, गाजियाबाद,चंदौली जैसे छोटे-छोटे जिले बने है। सरकार कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच जनता तक आसान बनाने के लिए दुद्धी को जिला बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। यहां पर ओबरा को तहसील बनाए जाने के बाद प्रस्तावित जिला दुद्धी सभी मानकों को पूरा कर रहा है। दुद्धी की जनसंख्या, राजस्व ग्राम, न्याय पंचायत के अलावा छह नगर पंचायत हैं। सभी जिला बनाने के मानक को पूरा कर रहा है। इस मौके पर सिविल बार संघ अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त, प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र यादव, कुलभूषण पांडेय, उदय लाल मौर्य, संतोष कुमार, आशीष गुप्ता, अमरावती देवी, पीयूष अग्रहरि, सत्य नारायण यादव, जितेंद्र तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, राम अजोर भारती, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु तिवारी, रामदुलारे गुप्ता, नंदलाल, अजय कुमार आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें