डूडा कार्यालय में धरना देते भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण
- फोटो : sonbhadra
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांशीराम शहरी आवास आवंटन की सूची रातों रात बदलने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पात्रों ने डूडा कार्यालय का घेराव किया। पीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं के साथ पहुंची भीड़ का गुस्सा देखकर क्लर्क ने दरवाजा बंद कर लिया। नाराज लोग वहीं धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी होने पर एडीएम ने आवंटन सूची को रोक दिया है साथ ही मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
डूडा की कार्यप्रणाली को लेकर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण में डूडा पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि डूडा ने कुछ नेताओं के कहने पर अपने चपरासी एवं नजदीकी लोगों का मनमाने तरीके से आवास आवंटन करा दिया। नगर पालिका की ओर से चयनित सूची से कई पात्र व्यक्तियों का नाम काट दिया गया हैै। ईओ आरै डूडा के अधिकारी पर कई अपात्र व्यक्तियों को आवास आवांटन करने का आरोप लगाया।
चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तत्काल आवांटन रद्द करते हुए वरीयता के आधार पर दिव्यांग, विधवा जैसे लोगों को आवास नहीं मिला तो भाजपा पुन: प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, विनोद सोनी, कृपाशंकर शर्मा, बलराम सोनी, नंदू मौजूद थे।