सिलेेंडर की बुकिंग और होम डिलवेरी मेें बरती जा रही अनियमितता के विरोध मेें रविवार को राबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड पर उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया।
अधिकारियों की मिलीभगत से एजेंसी संचालक पर सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। चेतावानी देते हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि शीघ्र नियमानुसार सिलेंडर की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे वृहद आंदोलन करने को विवश होंगे।
सभा को संबोधित करते हुए राघवेंद्र विक्रम सिंह और अनूप सिंह ने कहा कि डीएसओ की मिलीभगत से एजेंसी संचालक उपभोक्ताआें का शोषण कर रहा है।
एजेंसी पर जगह कम होने के नाते बुकिंग कराने में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिषेक राय व देवेंद्र सोलंकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी संचालक सिलेंडर की होम डिलेवरी कराने का
चार्ज ले रहा है, लेकिन डिलेवरी नहीं हो रही है। होम डिलेवरी के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समर बहादुर सिंह, विक्रांत सिंह ने कहा कि बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की होम डिलेवरी नहीं की जा रही है। बाजार में धड़ल्ले से सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। राहुल केसरा, अफजल खां ने कहा कि
एजेंसी संचालक के क्रियाकलापों की जांच कर उसके विरुद्घ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मनीष दूबे, नीरज पांडेय, पंकज पांडेय, रोहित सिंह, प्रिंस केसरी, गौतम आदि मौजूद रहे।