फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएससीए रेड ने जीती अंडर-16 सोनभद्र क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित अंडर-16 सोनभद्र क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को डीएससीए ग्रीन और डीएससीए रेड के बीच खेल गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएससीए रेड ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। सर्वाधिक ध्रुव ने 49 और आदित्य ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएससीए ग्रीन की ओर से अमन व पुकार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी डीएससीए ग्रीन की टीम 33.2 ओवर में अपने सभी विकेट 137 रन ही बना सकी। वेद गुप्ता ने सर्वाधिक 50 रन, फरहान ने 29 व शौर्यांश ने 23 रन बनाये। गेंदबाजी में डीएससीए रेड की ओर से आयुष ने तीन व अमन और अखिलेश ने 2-2 विकेट लिए। इस प्रकार डीएससीए रेड ने फाइनल मैच 26 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डीएससीए रेड के इमरान रहे। मैन ऑफ दी सीरीज शौर्यांश मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें