फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नशे में धुत मनबढ़ाें ने सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव में हुड़दंग मचा रहे युवकों को शांत कराने गए पीआरवी के सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। मनबढ़ों ने सिपाही की पिटाई के साथ वर्दी को भी नुकसान पहुंचाया। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी टीम को सूचना मिली कि लसड़ा गांव के एक टोले में युवकों का एक झुंड रविवार की रात शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहा है। रास्ते से आने जाने वालों के साथ भी गलत व्यवहार कर रहा है। सूचना पर पीआरवी टीम लसड़ा गांव पहुंची। युवकों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। इस बीच शांत कराने आए सिपाही को युवकों ने घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस बल के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। मारपीट का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मामले की जानकारी होते ही सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में करीब पांच से सात युवक जो घटना में शामिल हैं। उन पर केस दर्ज किया जा रहा है।

तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
खलियारी। रायपुर थाना पुलिस ने गोटीबाध तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 12 बोर तमंचा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गोटीबांध निवासी रतनलाल और झड़पी निवासी गोपीराम शामिल हैं। दोनों का मंगलवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें