फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब पी कर चला रहे थे पिकप, एआरटीओ ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन महकमे और यातायात पुलिस की तरफ से मंगलवार को जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। खलियारी-वैनी एरिया में एआरटीओ राजेश्वर यादव ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक चालक नशे की हालत में पिकअप चलाता गया। उसे पुलिस हिरासत में सौंपने के साथ ही पिकअप को सीज कर दिया गया। पिकअप में पीछे ओवरलोड सवारी भरे जाने के मामले में भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि खलियारी, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत,वैनी, रामगढ़ आदि जगहों पर भी ओवरलोड सवारी ढोले वाले वाहनों की जांच की गई। जिन्होंने भी मानक से अधिक सवारी बैठाई थी उनका ई-चालान किया गया। उधर, चोपन थाना क्षेत्र में टीआई कृष्ण कुमार शुक्ला की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गलत साइड चलने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। गलत साइड जाते एक गिट्टी लदे ट्रक को भी पकड़ा गया। जिस पर नंबर प्लेट गलत लगा हुआ था। उसे सीज करते हुए चोपन पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें