फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत के लिए प्रदर्शन

Mon, 03 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सूख्‍ाा राहत की मांग
विज्ञापन
गरीबों को समाजवादी सूखा राहत पैकेट की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट मेें ग्राम पंचायत हिंदुआरी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब सूखा राहत पैकेट उन्हें नहीं मिला तो वे लोग क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12 बजे राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिंदुआरी के प्रधान राजेश सोनी की अगुवाई में ग्रामीण निजी वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचकरमांगों के समर्थन में हुंकार भरी। ग्रामीणों ने कहा कि शासन से समाजवादी सूखा राहत पैकेट देने के लिए निर्धारित मानकों के अंदर गांव के सैकड़ों गरीब आते है। इसके बावजूद अभी तक एक भी व्यक्ति पैकेट नहीं मिला।


जबकि पैेकेट दिलाने के लिए पूर्व में कई बार ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को भी मांगपत्र दिया गया। इस मौके पर  नान्हू, कल्लू, रमाकांत, बद्री, गणेश, सोनमती, धनावा, मालती आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें