फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में जाम में फंसे चालकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारकुंडी घाटी में पिछले कई दिनों से जाम में फंसे ओवरलोड ट्रकों के चालकों का गुस्सा रविवार की रात फूट पड़ा। सोन इको प्वाइंट के समीप नाराज ट्रक चालकों ने अपने ट्रकों को आड़े तिरछे लगाकर हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने समझा बुझाकर ट्रक चालकों का शांत कराया और जाम खत्म कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेेक सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, खान अधिकारी को ओवरलोड और बगैर परमिट के बालू, गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रकों को पकड़ कर सीज करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सदर एसडीएम और सीओ सिटी ने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले गिट्टी-बालू लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस नाते दो-तीन दिन मारकुंडी घाटी में सैकड़ों ट्रकों के खड़ा होने से जाम की नौबत उत्पन्न होने लगी। रविवार की रात करीब आठ बजे मारकुंडी घाटी में कई ओवरलोड ट्रकों को चालकों ने आड़-तिरछे खड़ा कर दिया। इस नाते घाटी के नए मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जाम में कई चार पहिया वाहन समेत अन्य सवारी वाहन भी फंस गए। उधर, जाम लगाकर चालक वाहनों को जाने देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। चालकों का कहना था कि लोढ़ी में स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट से ओवरलोड वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा है, जबकि चोपन थाना क्षेत्रों में स्थित खनिज चेकपोस्ट से ओवरलोड वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है, तभी तो वे लोग ट्रकों को लेकर घाटी तक पहुंचे। जाम की खबर मिलते ही एसडीएम, सीओ और कोतवाल पहुंच गए। पुलिस को देखते ही हंगामा करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों को सीधा करा कर आवागमन बहाल कराया। रात करीब 11 बजे आवागमन सुचारू रूप से बहाल हुआ। कोतवाल का कहना है कि ट्रकों के बेतरतीब खड़ा होने से जाम की नौबत उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें