फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मोबाइल से बात कर रहा था चालक, ई-रिक्शा पलटा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ के नदिहार गांव से मंगलवार सुबह सोनभद्र की पगिया जा रहा ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, ध्यान हटने से ई-रिक्शा बेकाबू हुआ। इसमें सवार नौ मजदूरों में से सात घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से राजगढ़ सीएचसी भेजवाया गया। सोनभद्र करमा की पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को कब्जे में ले लिया।
राजगढ़ के नदिहर गांव से सविता (55), जियन (27), सुमित्रा (50), ऊषा (60), मंगरी (60), चिरौंजी (50), सीता (45) के साथ दो और मजदूर ई-रिक्शा से काम करने के लिए सोनभद्र के पगिया गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

वहां पर उन्हें मिर्च और टमाटर तोड़ने का काम मिला था। ड्राइवर सोनभद्र की सीमा में मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान ई-रिक्शा नियंत्रित होकर सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। सारे मजदूर गड्ढे में दबकर चीखने लगे।
सभी घायलों को राजगढ़ सीएससी में पहुंचाया गया। जहां पर इलाज कराया गया। एक महिला को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें