फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर ने गत 19 अक्तूबर को अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी और उसके एक साथी मजदूर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

घायल महिला की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। मामले में ओबरा पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति फरार है।
कोन क्षेत्र निवासी बिफनी देवी (45) साथी मजदूर देव कुमार के साथ काम करती थी। इसकी जानकारी महिला के पति आरोपी राम प्रीत को हुई तो वह खुद भी उसी कार्यस्थल पर मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान वह पत्नी पर घर चलने का दबाव बनाने लगा लेकिन पत्नी इस पर राजी नहीं हुई। इससे नाराज होकर उसने पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसके साथी मजदूर देव कुमार के सिर पर भी वार कर दिया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोन के खेमपुर निवासी ठेकेदार मुन्नीलाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें