फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के दखिनटोला जाने वाले मार्ग के तिराहे पर सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक चालक सुरेश प्रजापति (25) पुत्र देवपाल प्रजापति निवासी किरबिल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तिराहे पर ट्रैक्टर मोड़ नहीं सका, इस दौरान वह गहरे खाई में समा गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचकर भी बिलखने लगे। परिजनों के मुताबिक मृतक गांव के ही सदाबृक्ष कनौजिया का ट्रैक्टर छत्तीसगढ़ में चलाता था। इस दौरान वह सोमवार को ही श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ से लौटा था। सभी श्रमिकों को अपने-अपने घर छोड़ने के बाद वह अपने घर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना म्योरपुर पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें