फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के धनवार बैरियर के समीप बुधवार की रात दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक रामलखन गोड़ (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रकों के टकराने से अंबिकापुर-रेेणुकूट मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इस नाते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने करीब दस घंटे बाद वाहनों को किनारे कराकर जाम को समाप्त कराया। यात्री घंटे जाम में फंसे रहे।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुवा गांव निवासी रामलखन गोड़ (25) ट्रक चलाकर जीविकोपर्जन करता था। बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रामलखन ट्रक पर इंगल लोड कर कानपुर जाने के लिए निकला। रास्ते में धनवार के समीप रात करीब एक बजे इंगल लदे ट्रक का विपरित दिशा से जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रकों में टक्कर होने के बाद दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि रात से ही वे लोग जाम में फंसे हैं। दूसरे दिन बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे जाम समाप्त हुआ। बसंतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें