यूपी सीमा से सटे मप्र के बैढ़न बलसोता में मंगलवार को एनटीपीसी रिहंद सीआईएसएफ की ड्यूटी में लगी बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। नौ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
डोडहर गांव निवासी महीप पाल (24) मंगलवार को एनटीपीसी रिहंद सीआईएसएफ ड्यूटी में लगी बोलरो गाड़ी लेकर चेंजिंग के लिए पेट्रोलिंग में जा रहा था। बैढ़न के बलसोता के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई।
हादसे में चालक महीप पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रिहंद के धन्वंतरि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि गत सप्ताह 20 अप्रैल को युवक की शादी हुई थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि चालक की मौत हो गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।