शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के दुद्धीचुआ रेलवे क्राॅसिंग के पास संदिग्ध हालत में ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
रविवार की देर रात छपरा बिहार का मूल निवासी 32 वर्षीय पुलिस राय ट्रेलर लेकर एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना में कोयला लोड करने आया था। गाड़ी परियोजना गेट पर खड़ी कर अपने नंबर आने का इंतजार कर रहा था। देर रात उसका शव दुद्धीचुआ रेलवे क्राॅसिंग के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसके परिजनों को सूचित किया। सोमवार की सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।