चोपन नगर पंचायत में निर्माण कार्याे का शिलान्यास करते चेयरमैन उस्मान अली। स्रोत स्वयं
चोपन। नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने विधिवत शिलान्यास कर पेयजल पाइपलाइन एवं सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
इस दौरान वार्ड के सभासद नागेंद्र यादव तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शिलान्यास के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। विस्तारित क्षेत्रों में वर्षों से पेयजल और सड़क की समस्या बनी हुई थी, इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछने से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तथा सड़क निर्माण से आवागमन सुगम बनेगा। इस अवसर पर सभासद अनिकेत रावत, अरुण कुमार, रजनीकांत सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, रामनरेश चौधरी, राधारमण पांडेय, विनोद सिंह, जितेंद्र पासवान, अजीत ठाकुर, अनुज, अमर आदि उपस्थित रहे।