फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Crisis: यूपी के इस जिले में 284 गांवों में पेयजल संकट, हर घर नल योजना के कर्मचारी दो दिन से धरने पर

Fri, 01 Aug 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में 284 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं वेतन न मिलने से नाराज हर घर नल योजना के कर्मचारी दो दिन से धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक की करीब 48 ग्राम पंचायतों के 284 गांवों में शुद्ध पेयजल संकट गहरा गया है। कारण है हर घर नल योजना के कर्मचारियों का वेतन न मिलना, जिससे नाराज कर्मचारी पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन


धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते छह महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर हैं। वहीं, धरने की वजह से हर घर नल योजना का पानी पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

पानी के लिए लोग कुआं, हैंडपंप और तालाबों पर निर्भर हैं, जबकि सरकार की बहुप्रचारित योजना ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि नल योजना के भरोसे पानी मिल रहा था, अब वो भी बंद है। हैरत की बात यह है कि इस योजना में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी एक जिम्मेदार पद पर हैं और वे भी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें