फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पसहीं से संचालित करमा फीडर का केबल नाली खोदाई के दौरान कट गया। इससे क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में बुधवार से ही पानी की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर से ग्राम समूह पेयजल योजना करमा से दर्जन भर गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित है। बिजली के अनापूर्ति से पानी की जबरदस्त किल्लत हो गई है। करमा बाजार में हैंडपंप भी नहीं चल रहे हैं। जल निगम की तरफ से जिन लोगों ने कनेक्शन लिया है, उन्हें भी पानी नहीं मिल पा रहा है। करमा फीडर का केबल जल जाने से आपूर्ति ठप है, बिजली विभाग ने समस्या को देखते हुए केकराही फीडर से संबद्ध करके आपूर्ति देने की कोशिश की लेकिन रात में करनवाह गांव में तार टूट कर गिर जाने से पुन: बिजली बाधित हो गई। क्षेत्र के मनोज चौहान, राम सिंह, प्रदीप, उमाशंकर, द्वारिका प्रसाद आदि ने बिजली आपूर्ति बहाल करते हुए पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता विनय गुप्ता का कहना है कि करमा फीडर के जले हुए केबल को बदलवाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें