फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉ. यतींद्र मिश्र को मिला ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान

विज्ञापन
राबट्सगंज विंध्य कन्या महाविद्यालय में ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित अतिथि।स्रोत
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट की ओर से साहित्यकार स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इसमें अयोध्या निवासी डॉ. यतींद्र मिश्र को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा गया। उनके प्रतिनिधि को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरस्वती पत्रिका प्रयागराज के संपादक डॉ. रवि नंदन सिंह और विशिष्ट अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी के प्रधानमंत्री डॉ. व्याेमेश शुक्ल, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. नागेश्वर सिंह, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह समारोह का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. यतींद्र मिश्र की लेखनी में गहन संवदेनशीलता, सामाजिक मुद्दों पर गहरी दृष्टि और भाषा की सरलता शामिल है। उनकी अब तक तीन कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. मिश्र ने शास्त्री गायिका गिरजा देवी के जीवन और संगीत साधना पर एक गिरजा नामक पुस्तक भी लिखी है। डॉ. नागेश्वर सिंह ने कहा कि यतींद्र मिश्र की लेखन शैली बहुत सरल और पठनीय है। यह सम्मान डॉ. यतींद्र मिश्र की अनुपस्थिति में उनके भाई आशुतोष मिश्रा ने ग्रहण किया। अध्यक्षता पारसनाथ मिश्र ने की। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर डाॅ. वी सिंह, विनोद जालान, बृजेश सिंह, मनोज सिंह, अभयराज सिंह, आनंद सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरुणेंद्र संदल, डॉ. अनुग्रह सिंह, अनीष, मनीष, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें