फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. हेनिमैन के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प, मनाई जयंती

Fri, 10 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर मेें स्थित जय प्रभा मंडपम में शुक्रवार को धूमधाम से होम्योपैथ चिकित्सा के जनक डा. हेनिमैन का 260वां जन्मदिन समारोह मनाया गया।

चिकित्सकों ने डा. हेनिमैन के दिखाए मार्ग पर चल कर रोगियों का उपचार करने का संकल्प लिया। इस दौरान होम्योपैथ  चिकित्सा पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, विशिष्टि अतिथि डा. वी. सिंह, साहित्यकार मुनीर बख्श आलम, डीडीओ सुनील श्रीवास्तव व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. आरपी सिंह ने

हेनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. संजय सिंह ने कहा कि होम्योपैथ की मीठी गोलियां रामबाण की तरह काम करती हैं।

डा. कुष्माकर श्रीवास्तव ने कहा कि होम्योपैथ एक समुद्र है, उसमें से गोलियां लक्षण के रूप में चुनना है। डा. चंद्रभूषण पांडेय, डा. अंजनी, डा. अविनाश ने कहा कि होम्योपैथ की दवा असाध्य रोगों के
विज्ञापन


ऊपर क्रांतिकारी परिवर्तन लाती है। इस दौरान डा. जयराम लाल स्मृति सेवा संस्थान की ओर से डा. संजय सिंह, डा. इंद्र बहादुर सिंह, डा. सीताराम सिंह, श्याम लाल, अमृतलाल, विजय शंकर चतुर्वेदी,
विज्ञापन


अधिवक्ता महेंद्र पांडेय, रामलोचन पांडेय, डा. जय सिंह, डा. अखिलेश श्रीवास्तव, डा. एसएन श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। संचालन भोलानाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें