फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांव के निरीक्षण में डीपीआरओ पहुंचीं, सफाईकर्मी देर से आया, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ नमिता शरण ने बुधवार को घोरावल ब्लॉक के तिलौली गांव का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर ग्राम सचिव और सफाई कर्मी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। नोटिस देकर जवाब भी तलब किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ निरीक्षण के लिए गांव में पहुंची तो सफाई कर्मी का पता नहीं था। उसे सुबह आठ बजे ही गांव में आना था, लेकिन वह 10 बजे पहुंचा। ग्रामीणों ने अक्सर देर से आने की शिकायत की।
इस पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ ने सफाई कर्मी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण सहित कार्यों का अवलोकन किया। सचिव नरेश सिंह के भी वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुधार होने तक वेतन जारी न करने को कहा। डीपीआरओ ने बताया कि जिन भी ग्राम पंचायतों में काम पूरे हो चुके हैं, वहां भुगतान शीघ्र कराएं। बेवजह धनराशि डंप रखने वाले सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी।

चार एडीओ का कार्यक्षेत्र बदला
डीपीआरओ ने जिले के चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। आकांक्षी ब्लॉक चतरा की जिम्मेदारी कौशलेंद्र को दी गई है। वह नगवां में तैनात थे। उनकी जगह चतरा के प्रभारी रहे बृजेश कुमार को चार्ज दिया गया है। इसी तरह बभनी ब्लाॅक में सतीश सिंह को एडीओ पंचायत बनाया गया है, जबकि कोन की जिम्मेदारी सुनील पाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें