फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति, सास-ससुर समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की मदार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 साल पूर्व उसकी शादी करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह निवासी अमरेश से हुई थी। शादी के कुछ माह बात से ही दहेज को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

उसके पति मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पति के बाहर जाने के बाद सास चनरी, ससुर शिवराम, उनकी तीन बेटियां दुर्गावती, संगीता व खुशबू मिलकर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
जून 2022 की सुबह उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। सूचना पर थाना प्रभारी करमा ने समझौता कराकर ससुराल भेज दिया था। बाद में फिर से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

जब इन बातों को उसने पति को बताया तो पति ने मुंबई से बीते 8 मई को घर आकर मारपीट की। फिर घर से निकाल दिया। 10 मई को केकराही बाजार से सामान जा रही थी कि रास्ते में उन लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने पति, सास-ससुर और तीन ननदों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें