फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहीं पहुंचे चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड के लिए आए 50 मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज से संबंद्ध अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही। निजी केंद्र के चिकित्सक के न पहुंचने पर मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थाई रेडियोलॉजिस्ट के न होने से निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के चिकित्सकों का रोस्टर बनाकर एक-एक दिन जिला अस्पताल में सेवा देने के लिए नामित किया गया है। कागज पर ही चिकित्सक होने के कारण कई केंद्रों से कोई भी जांच के लिए नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को टेक्नीशियन ने जांच की थी, जबकि सोमवार को रोस्टर के तहत चिकित्सक ने पहुंचकर जांच की थी। मंगलवार को जिस केंद्र के चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह जांच के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में चिकित्सक के न होने से करीब 50 मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें