फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संशोधित पेंशन नहीं, चाहिए पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक-कर्मचारियों ने सोमवार को एकजुटता दिखाई। हाइडिल मैदान से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। पीएम, सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

रैली में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार से शीघ्र कदम उठाने की पुरजोर मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे हासिल करने के लिए हम संकल्पित हैं। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने भी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प दोहराया। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है। लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों का यह अधिकार बहाल कर देना चाहिए। इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजा राम दुबे ने कहा कि संशोधित पेंशन नहीं, बल्कि हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री शिक्षक-कर्मचारियों की मांग पर उचित कदम उठाएंगे। महिला शिक्षक संघ की महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी ने कहा कि उनके संगठन के सदस्य भी इस आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। रैली में जय प्रकाश राय, हुकुमचंद, राजेश जायसवाल, अभिषेक सोनकर, अभिषेक मिश्रा, सफाई कर्मचारी संघ के राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें