सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने सभी प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को दायित्व समझाते हुए पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करने का निर्देश दिया। हिदायत भी दी कि किसी भी तरह की चूक न रहे, इसके लिए नियमों को अच्छे से समझ लें।
सीडीओ सौरभ गंगवार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह निर्धारित समय अवधि में उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। एडीएम सहदेव कुमार मिश्र ने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों से अब तक की तैयारियों के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली।
निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कार्य अधूरे हैं, उसे शीघ्र पूर्ण कर लें। बैठक में एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, उप कृषि निदेशक अधिकारी डीके गुप्ता व एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों के साथ बैठक आज
सोनभद्र। पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के संबन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 16 अप्रैल को होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से होने वाली बैठक में चुनाव आयोग के नए दिशा निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह पटेल ने दी है।