फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दस बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में एक किसान के खलियान में शनिवार की सुबह आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे खलिहान में थ्रेसरिंग के लिए रखा गेहूं के दस बीघे का बोझा आग से जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खलिहान से धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान के लड़के सतीश का पैर भी आग बुझाने में जल गया। किसान तेजू यादव पुत्र प्रभु यादव ने बताया कि खेत से गेहूं की कटाई करके फसल के बोझा को खलिहान में रखा गया था। शनिवार की शाम में कटाई भी होनी थी। कुछ गेहूं अपने खेत का था और पैसे पर खेत लेकर खेती किया था। अब फसल जलने से कर्ज चुकाने और पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें