फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए न करें पैरवी ः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि चुनाव व्यवस्था में लगाये गये पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रोस्टर के तहत अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें। अनावश्यक रूप से चुनावी ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए पैरवी न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से जो ड्यूटी करने में असमर्थ होंगें, उनकी ड्यूटी गठित स्वास्थ्य टीम के रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी से मुक्त करने की व्यवस्था की गयी है। कहा कि सरकारी सेवाओं में चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। सरकारी नौकरी के वेतन मिलने के साथ ही चुनावी ड्यूटी का मानदेय अलग से भी दिया जाता है। सभी के सहयोग से चुनाव जैसा बड़ा कार्य टीम भावना के साथ सम्पन्न होता है, लिहाजा पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारीगण अपने चुनावी ड्यूटी को निभायें। पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी ठीक होने की स्थिति में भी अनावश्यक रूप से चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए पैरवी करेंगें, तो उन्हें विषम परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें