फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नंबर लगाने के लिए किसी को रुपये न दें ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्रमुख स्थानों पर नंबर टेकरों की मनमानी जारी है। चालकों से नंबर लगाने या फिर रोड पर चलने को लेकर प्रति चक्कर पैसे की वसूली की बात सामने आती रही है। नंबर टेकर की ओर से एक चालक की पिटाई के बाद हरकत में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालकों से बातचीत कर नियम समझाए।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक ऑटो चालक ने बताया कि बढ़ाैली चौक क्षेत्र में ऑटो चलाने पर नंबर टेकर पैसे की मांग करते हैं। फरवरी में मारपीट करने और जबरन जेब से पैसे निकालने की शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच 30 मार्च को फिर से बढ़ौली चौराहा क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास दो नंबर टेकरों पर ऑटो चालक की पिटाई का आरोप लगा। इसकी तहरीर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बृहस्पतिवार की दोपहर सदर कोतवाल सतेंद्र राय और यातायात प्रभारी ने घोरावल रोड, चोपन रोड, पन्नूगंज रोड और मधुपुर रोड पर चलने वाले सभी ऑटो चालकों के साथ बैठक की। बताया गया कि अगर कोई पुलिस के नाम पर, नंबर लगाने के नाम पर पैसा मांगता है तो चालक किसी को पैसा न दें। अगर कोई व्यक्ति दबाव बनाता है तो उसकी सूचना थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज के मोबाइल नंबर 9454404286 और यातायात प्रभारी के नंबर 7839857661 पर दें, ताकि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई हो सके। इस दौरान चालकों से निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें