बीजपुर। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम अंजानी विद्यालय के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से तेज रफ्तार बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
बभनी के ग्राम बर्बे बकुलिया निवासी संतोष (30) बीजपुर से रेणुकूट की ओर जा रहा था। अंजानी में विद्यालय के पास बना ब्रेकर न दिखने से तेज गति में बाइक उछल गई। इससे बाइक सवार संतोष सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल को एंबुलेंस से बभनी सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।