सोनभद्र। जिले के कई थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण व रमजान के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित शहजादा उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कोरोना से लडने की रणनीति पर चर्चा हुई। एसपी ने फेस मास्क पहन कर घरों से बाहर निकलने की अपील किया।
रामगढ़: शहजादा उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने केलिए लोग हाथों को साबुन से कई बार धोएं। सोशल डिस्टेसिंग का शत-प्रतिशत पालन करें। बेवजह घरों से कदापि न निकले। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाए। रमजान घरों से फेस मास्क या गमछा से चेहरा ढक कर ही निकले। पन्नूगंज थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, चुर्क: कस्बे केरामलीला मैदान में पीस कमेटी की मीटिग में एसपी ने उपस्थित लोगों से लॉक-डाउन का शत प्रतिशत पालन करते हुए अपने-अपने घरों में त्यौहारों को मनाने की अपील किया। जन ता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं इसका पुलिस प्रशासन ध्यान रख रहा है।