फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी दोहरीकरण में न हो किसी तरह की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। रेलवे के प्रमुख इंजीनियर एके सिन्हा, चीफ प्रोजेक्ट मुख्य योजना बीके सिंह, चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन आरके सिन्हा ने बुधवर को विंढमगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां रेलवे पटरी के दोहरीकरण में हो रहे कार्य और विंढमगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व भवन आदि की जांच की। उन्होंने ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता में हीलाहवाली न करने का निर्देश दिया। उधर रेलवे के दोहरीकरण होने से विंढमगंज मुख्य बाजार से कट रहे दर्जनों ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने अधिकारियों को एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे दोहरीकरण होने से जहां गांव स्तर पर विकास हो रहा है, वहीं हम ग्रामीण जनता को विंडमगंज बाजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंटरमीडिएट कालेज आने के लिए कोई रास्ता नहीं दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने कहा कि पूर्व में भी आवागमन के लिए एक पुलिया की मांग की गई थी। रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर बड़ी पुलिया के नीचे से अंडरग्राउंड मार्ग मिल जाए तो आवागमन सुलभ हो जाएगा। अभी तक सिंगल रेलवे लाइन होने से ग्रामीण रेलवे ट्रैक को ही पार करके आवागमन करते थे। इससे अक्सर दुर्घटना का भय रहता है। रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर एक पुलिया का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। उस पुलिया में नीचे आरसीसी करा कर फुटपाथ व मोटरसाइकिल का आवागमन बहाल कर दिया जाए ताकि ग्रामीण अपना जीवन सुरक्षित पुलिया के माध्यम से आवागमन कर सकें। इस मौके पर राधेश्याम पासवान, जगदीश राम, सियाराम, सूर्य प्रकाश सिंह, गोपीचंद पासवान, भूराराम, रामप्रीत, संजय गुप्ता, मुन्ना पासवान, गोरख राम, गिरवर, गोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें