फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र नहीं मिला तो न हों निराश, लें ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारी पूर्ण हो गई है। जिन परीक्षार्थियों को विद्यालय से प्रवेश पत्र नही मिले हैं वे ऑनलाइन पर उसे निकाल सकते हैं। उधर, जिले में तमाम ऐसे परीक्षा केंद्र हैं जो काफी दूर बना दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों को परेशानी होगी। नगवां के सुअरसोत विद्यालय का सेंटर पौनी, जुगैल का चोपन, चननी का सलखन जाने से बच्चों को ज्यादा दूर परीक्षा देने जाना होगा। इससे परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए मात्र एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित सभी व्यवस्था की जा रही है। जिन विद्यालयों के लिए बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, इन विद्यालयों में जीआईसी पिपरी, नेपुरी देवी हाईस्कूल जामपानी, मां मैत्रायनी योगिनी इंटर कालेज सर्वेश्वरी, शिक्षा निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर, विद्या शिक्षा निकेतन कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज किरबिल, उच्चीकृत हाईस्कूल चौना के विद्यार्थी यहां परीक्षा देंगे। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरी के विद्यार्थियों के लिए यह केंद्र सबसे दूर साबित होगा।
उन्हें 26 किमी दूर परीक्षा देने के लिए आना होगा। इसके अलावा मात्र एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है। इससे पूर्व दो से तीन सेंटर म्योरपुर इलाके में रहते थे। जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों को काफी आसानी हुआ करती थी। यही नहीं विद्यालय प्रबंधन को भी इस बार मात्र एक सेंटर होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां विद्यालय पर करीब बारह सौ की संख्या में इन विद्यालयों के बच्चे परीक्षा देंगे। कक्षा दस की प्रिया, पूनम, नमिता कुमारी, पूजा, प्रभावती, सुमन कुमारी,
विज्ञापन

सोनकूंवर नधिरा, वनमहरी, आरंगपानी चैरी, किरविल सहगोड़ा आदि की छात्राएं हैं। कक्षा 12 की छात्रा पिंकी, सरिता, उषा, सुनीता, सुषमा, रीतू, कलावती, वैष्णो देवी, सुनीता कुमारी, सुमन आदि कन्या इंटर कालेज किरविल की छात्राएं हैं। इन छात्राओं का कहना है कि उनके घर से परीक्षा केंद्र 25 से 28 किमी दूर है, जबकि विद्यालय से 12 से 15 किमी दूर है। इतनी दूर परीक्षा देने जाने में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऐसे में उन्हें काफी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें