जिला गंगा समिति की बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय में डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नदी किनारे स्वच्छता बनाए रखने, घाट आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने, मानसून में जल संरक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
डीएम ने वृहद पौधरोपण अभियान पर बल देते हुए कहा कि अधिक संख्या में बीजों के माध्यम से पौध तैयार किया जाए। उन्होंने जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग को रोस्टर के अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
डीएम ने हरीतिमा एप पर पौधरोपण का 100 प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से किए गए पौधरोपण की सफलता और अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष 2023-24 और 2024-25 में हुए पौधरोपण की जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कुंज बिहारी वर्मा, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर आदि मौजूद रहे।