फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर वाहन छोड़कर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे

Tue, 28 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
आवास से कलेक्ट्रृट पैदल जाते डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील रंग लाने लगी है। डीएम पीके उपाध्याय सहित अन्य कई अफसर मंगलवार को आवास से सरकारी वाहन छोड़ पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।   वहीं मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई पर जोर देने के साथ ही समय से कार्यालय पहुंचने का निर्देश जारी किया है। डीएम पीके उपाध्याय सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चार बजे भोर से ही गांव में पहुंच कर जन-जागरूकता किया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिन में दुरूह क्षेत्रों का भ्रमण करके जमींनी हकीकत को जाना और दोपहर बाद तीन बजे से लेकर रात आठ बजे तक लगातार समीक्षा बैठकें कीं। रोजाना की तरह सरकारी वाहन से कलेक्ट्रेट सुबह 9:45 बजे पहुंचने वाले डीएम सुबह 9:40 बजे अपने आवास से पैदल  आफिस निकले। डीएम जैसे ही कलेक्ट्रेट के लिए चले, उनके साथ सहायक  संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, नेसार अहमद भी साथ हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें