फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के स्टेनो कक्ष में लगी आग

Sun, 25 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में रविवार की सुबह करीब आठ बजे जिलाधिकारी के कार्यालय (चैंबर) के बगल में स्थित स्टेनो के कक्ष         में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कमरे से धुआं निकलने  लगा।
विज्ञापन


वहां सफाई कर रहे कर्मियों ने कमरे से धुआं निकलता देख मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर डीएम ने तत्काल अपर जिलाधिकारी को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन जल्द आग बुझ जाने से ब्रिगेड को आने से मना कर दिया गया। एडीएम ने बताया कि मौके पर सिर्फ फ्रिज ही जली है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के चैंबर के पास सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। इस दौरान चैंबर के बगल में स्थित स्टेनो के कक्ष से तेजी से धुआं निकलता देख कर्मी अवाक रह गए।
विज्ञापन


 उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिर डीएम जीएस प्रियदर्शी को भी मामले से अवगत कराया गया। डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी रामचंद्र मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पहले फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी फिर कर्मचारियों से स्टेनो का कक्ष खुलवाया। देखा कि फ्रिज और स्टेपलाइजर जल गया है। उन्होंने कर्मचारियों से ही आग बुझवा दिया और फायर ब्रिगेड को मौके पर आने से मना कर दिया। एडीएम ने बताया कि शार्ट सर्किट से फ्रिज में आग लगी थी। कोई अन्य क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें