फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम के साथ की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में लागू लॉकडाउन के पालन की स्थिति की समीक्षा डीएम एस. राजलिंगम ने जिले के एसडीएम के साथ ही क्षेत्राधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। उन्होंने स्थिति को जाना। बारी-बारी से लॉकडाउन की स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग, जिले को ग्रीन जोन होने की स्थिति में सामान्य सेवाओं को बहाल किये जाने की स्थिति में जन सामान्य की स्थिति, जिले में स्थापित कम्युनिटी किचन, क्वारंटाइन सेंटर की जानकारी ली। अन्य जिलों व प्रदेशों से आने वाले मजदूरों, पैदल चलकर सोनभद्र की सीमा मे दाखिल होने वाले मजदूरों, की स्थिति की समीक्षा की। कहा कि जो जिले के मजदूर, नागरिक हैं, उन्हें क्वारंटीन व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद राशन किट के साथ उनको घरों को पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील के ट्रांजिट प्वांइट पर मेडिकल की टीम की व्यवस्था की जाय और प्रवेश स्थल पर ही मेडिकल जांच कराकर बार्डर से ही रोडवेज बस से गंतव्य के लिए रवाना किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें