सोनभद्र। जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिवीजन महेन्द्र कुमार द्वितीय ने जिले में स्थापित क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लिया। साथ ही वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारें में जानकारी ली। क्वारंटीन सेंटर में ठहरे 17 लोगों को घर पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्वारंटीन सेंटरों में परस्पर सैनिटाइजर, साबुन, पेयजल, भोजन की व्यवस्था तथा शौचालय बिस्तर आदि की साफ-सफाई एवं उनकी चिकित्सकीय सुविधा आदि की व्यवस्था कराया जाए। निरीक्षण के दौरान क्वारंटीन सेंटर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल इंटर कालेज में 17 लोग नेपाल के पाए गये। जो अपने-अपने घर जाना चाहते हैं। उन्होंने तहसीलदार सुनील सिंह को निर्देश किया कि वे यहां ठहरे नेपाल के सभी व्यक्तियों को घर पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।