फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन मानक पूरा न करने पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कोविड सेंटर का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कोरोना वायरस के नियंत्रण संबंधी कलेक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केंद्र का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमण रोकने और मानक के अनुरूप क्वारंटाइन व होम क्वारंटीन की व्यवस्था न होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कंट्रोल रूम के अभिलेखों का जायजा लिया और कमियां पाये जाने पर सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि संदिग्ध मामलें में आधार कार्ड व अन्य कागजात लिए जाएं। उन्होंने कहा कि होम आईसुलेशन में रहने वाले नागरिकों से रोजाना वीडियों कालिंग करके मानक का अनुपालन करने की पुष्टि करायी जाय। निरीक्षण के दौरान होम क्वारंटाइन का मानक न पूरा करने पर संबंधित डॉक्टर को फटकार लगाते हुए जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि एल वन, एल टू व एल- तीन में भेजे गये मरीजों से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी फीडबैक नियमित रूप से प्राप्त किया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम के अलावा अपर जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर मुख्य चिक्त्सिाधिकारी डॉ0 सलिल श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री डॉ0 राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें