फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुर्सी छोड़ खेत पहुंचे डीएम, किसान के साथ की धान की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खेती-किसानी और किसानों के श्रम से जुड़ाव का संदेश देने के लिए डीएम चर्चित गौड़ बुधवार को खुद खेत में उतर गए। रॉबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में किसान राजू कुमार मौर्य के खेत में उन्होंने हसिया चलाकर धान की कटाई की। इस दौरान क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया में शामिल होकर फसल की उत्पादकता का आकलन भी किया। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 0.0043 हेक्टेयर यानी 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल का चयन किया गया था। इस हिस्से में धान की कटाई के बाद उपज का वजन कराया गया। इसमें कुल 21.880 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसी आधार पर फसल की उत्पादकता का आकलन किया गया। क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की वास्तविक उपज का आंकड़ा जुटाया जाता है, जिसका उपयोग कृषि उत्पादन के आकलन में किया जाता है। इस मौके पर डीएम ने किसानों से फसल कटाई के बाद पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। किसान पराली के उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाएं। पराली जलाने पर शासन के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है। डीएम ने किसानों से जरूरत से अधिक अनाज और चारा उपलब्ध होने पर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए स्वेच्छा से दान करने की अपील भी की। इस दौरान तहसीलदार सदर राहुल सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक और अपर सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें