फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधी रात बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अंकित शर्मा (फाइल फोटो)। परिजन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थानाक्षेत्र के रजधन गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अंकित शर्मा (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझगाई निवासी अंकित शर्मा चोपन थाना क्षेत्र के वेलकप गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रजधन गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें