कलेक्ट्रेट में सोन कायाकल्प अभियान के तहत वेबिनार में शिक्षको को निर्देश देते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को वेबीनार के जरिए अधिकारियों, शिक्षकों से सोन स्कूल कायाकल्प के कार्य की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिला प्रशासन, यूनिसेफ व बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित वेबीनार में 2200 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन समूह में एवं 4400 लोगों ने यूट्यूब लिंक के जरिए प्रतिभाग कर प्रशिक्षण लिया।
डीएम ने सोन स्कूल कायाकल्प की वस्तु स्थिति और भावी योजनाओं को बताया। कहा कि सभी स्टेक होल्डर्स को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। शिक्षकों से कहा कि बच्चों के लिए उत्कृष्ट वातावरण बनाने की जरूरत है। शिक्षक समाज और देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी समझ लिया तो क़्वालपिटी एजुकेशन की चतिंा नही करनी पड़ेगी। सीडीओ एके द्विवेदी ने सीएसआर व डीएमएफ के जरिए स्मार्ट क्लास एवं बच्चों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क सभी विद्यालयों में लगाने की योजना की जानकारी दी। यूनिसेफ ने विद्यालय में स्थापेति होने वाले महत्वपूर्ण कंपोनेंट और उसके मापदंड की जानकारी दी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी 2458 विद्यालयों के कायाकल्प के लिए निर्मित आधार पुस्तिका विद्यालयों और प्रधानों के पास उपलब्ध हे। वेबिनार में शिक्षकों में चैट बॉक्स के जरिए अपने विद्यालय मे कायाकल्प संबंधित समस्याओं को पैनलिस्ट के समक्ष रखा। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार वाश ऑफिसर यूनिसेफ ने किया। डीपीआरओ ने धन्यवाद दिया और कहा कि सभी विद्यालयों का कायाकल्प का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।